करीना कपूर ने खोला राज, बहन करिश्मा के बारे में बताई यह खास बात

करीना कपूर ने खोला राज

वैसे तो कपूर फैमिली कई पीढ़ियों से बॉलीवुड पर राज कर रही है। मगर वर्तमान समय में कपूर परिवार में से सिर्फ रणबीर कपूर और करीना कपूर ही बॉलीवुड में काम करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि ऋषि और रणधीर कपूर भी कभी कभी एक आधी फिल्म में छोटा सा रोल निभाते हुए नजर आ जाते है, लेकिन अब पहले जैसी बात नहीं रही। बहरहाल कपूर फैमिली की हिस्ट्री के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे, लेकिन अपनी बहन करिश्मा को लेकर जो करीना कपूर ने खोला राज है, क्या आप उसके बारे में जानते है। दरअसल बात ये है कि बीती रात गुड़ न्यूज़ फिल्म की टीम अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आएं थे।

करीना कपूर ने खोला राज

करीना कपूर ने खोला राज.. 

इस दौरान सब ने मिल कर खूब मस्ती की। यहाँ तक कि अक्षय कुमार ने तो कपिल शर्मा शो की टीम की खूब खिंचाई भी की। ऐसे में कपिल शर्मा ने भी अक्षय कुमार और बाकी कलाकारों से कई मजेदार सवाल पूछे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बीती रात ही कपिल शर्मा शो के सौ एपिसोड पूरे हुए और इस खास मौके पर करीना कपूर भी पहली बार इस शो में आई थी। इसी हंसी मजाक के माहौल में करीना ने बताया कि करिश्मा उनके दादा जी यानि राज कपूर की बेहद प्रिय थी। यानि राज कपूर सबसे ज्यादा करिश्मा से प्यार करते थे। इसके बाद करीना ने बताया कि राज साहब को आमों का बहुत शौंक था। इसलिए वह अपने कमरे में आमों को कैबिनेट में बंद कर ताला लगा देते थे।

करीना कपूर ने खोला राज

अब यूँ तो राज कपूर वह आम किसी को नहीं देते थे, लेकिन करिश्मा कपूर को आम जरूर मिल जाते थे। वो इसलिए क्यूकि करिश्मा अपने दादा जी की काफी लाड़ली थी और फिर जब करिश्मा को आम मिलते थे, तब करीना उन आमों पर हाथ साफ कर लेती थी। यानि उन्हें चुरा कर खा लेती थी। इसके साथ ही करीना ने कहा कि जब करिश्मा दादा जी से आम मांगती थी, तब वह कहते थे लो लो बेटा ले लो। इस पर अक्षय कुमार ने मजाक करते हुए कहा कि शायद इसी वजह से करिश्मा का नाम लोलो पड़ा है। फ़िलहाल तो करिश्मा कपूर का बड़े ही मजाकिया तरीके से करीना कपूर ने खोला राज है और अपने बचपन की यादों को सब के साथ साँझा किया है।

Summary
करीना कपूर ने खोला राज, बहन करिश्मा के बारे में बताई यह खास बात  Youth Express
Article Name
करीना कपूर ने खोला राज, बहन करिश्मा के बारे में बताई यह खास बात Youth Express
Description
वैसे तो कपूर फैमिली कई पीढ़ियों से बॉलीवुड पर राज कर रही है। मगर वर्तमान समय में कपूर परिवार में से सिर्फ रणबीर कपूर और करीना कपूर ही बॉलीवुड में काम करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि ऋषि और रणधीर कपूर भी कभी कभी एक आधी फिल्म में छोटा सा रोल निभाते हुए नजर आ जाते है, लेकिन अब पहले जैसी बात नहीं रही। बहरहाल कपूर फैमिली की हिस्ट्री के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे, लेकिन अपनी बहन करिश्मा को लेकर जो करीना कपूर ने खोला राज है, क्या आप उसके बारे में जानते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER