ये तो सब जानते है कि करीना और करिश्मा कपूर दोनों का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। हालांकि करिश्मा कपूर अब बड़े परदे पर नहीं दिखती। तो वही करीना कपूर का जादू बड़े परदे पर आज भी कायम है। वैसे हम आपको बता दे कि ये दोनों बहनें एक दूसरे से बेहद प्यार करती है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा करिश्मा के दोनों बच्चो समायरा और कियान से भी करीना बेहद प्यार करती है। मगर करिश्मा कपूर की बेटी की एक आदत करीना कपूर को नापसंद है। अब ये आदत कौन सी है, वो तो आपको पूरी कहानी पढ़ने के बाद ही पता चलेगा।
करीना कपूर को नापसंद है अपनी भांजी समायरा की ये आदत..
दरअसल हाल ही में करीना कपूर टॉक शो द लव लाफ लाइव में पहुंची थी। जिसमे उनसे पूछा गया था कि वह माँ होने के नाते करिश्मा कपूर को क्या सलाह देना चाहती है। ऐसे में करीना ने जवाब दिया कि वह हमेशा करिश्मा से कहती है, कि वह समायरा के ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगाएं। यानि उनका कहना है कि समायरा जरूरत से ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है। इसके बाद करीना ने कहा कि उनकी बहन की बेटी अभी चौदह साल की है।
ऐसे में वो अपने अधिकतर समय स्नेप चैट और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी व्यस्त रहती है। वैसे हम आपको बता दे कि इससे पहले जब करण जौहर कपिल शर्मा के शो पर आएं थे, तब उन्होंने करीना और रणबीर कपूर दोनों को सोशल मीडिया एडिक्ट कहा था। जी हां उन्होंने बताया था कि कैसे कुछ ही समय में दुनिया भर की खबरे वह सोशल मीडिया के द्वारा पूरी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचा देते है।
हालांकि समायरा के बारे में करीना का कहना है कि उसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करके लोगो से मिलना चाहिए। इसके साथ ही किताबें भी पढ़नी चाहिए। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो समायरा की सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा करने की आदत करीना कपूर को नापसंद है। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि जो सलाह आप दूसरों को देते है, उस पर कभी खुद भी अम्ल करके देखिए। दोस्तों आपकी इस बारे में क्या सलाह है, ये हमें जरूर बताईयेगा।




