माही-जय ने कराया बेटी तारा के साथ पहला फोटोशूट

कराया

टीवी के मशहूर एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज चार महीने पहले पेरेंट्स बने हैं। माही विज ने बेटी तारा भानुशाली को 21 अगस्त 2019 को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद माही और जय भानुशाली ने उसके साथ कई फोटोज़ शेयर कीं, लेकिन किसी भी फोटो में बेटी का चेहरा नज़र नहीं आया। बीते दिनों जय के जन्मदिन पर माही ने अपने बेटी का चेहरा दिखाया था। अब जय और माही विज ने अपनी पूरी फैमिली के साथ फोटोशूट कराया है।

कराया

अब सोशल मीडिया में कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें जय भानुशाली और माही विज अपनी बेटी तारा के अलावा गोद लिए हुए दोनों बच्चों के साथ नज़र आ रहे हैं। माही विज रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नज़र आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर जय व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही बीच में तारा सोती हुई नज़र आ रहीं हैं।

तस्वीरों की बात करें तो जय भानुशाली अपने दो गोद लिए बच्चों के साथ-साथ पत्नी माही और बेटी तारा के साथ पोज देते हुए नज़र आए, वहीं कई तस्वीरों में उनके दोनों बच्चों के साथ तारा बहुत ही क्यूट  नज़र आई है। ज्यादातर फोटोज़ में लाडली तारा सोती हुई काफी क्यूट लग रहीं हैं।

तारा भानुशाली के नाम से बना इंस्टाग्राम अकाउंट

कराया

दोनों सेलेब्स ने अपनी लाडली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना डाला है। तारा भानुशाली के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है जिसमे कई फोटो शेयर की हैं।

आपको बता दें कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद माही और जय ने 2011 में शादी कर ली थी। दोनों ने 2013 में एक डांस रिएलिटी शो नच बलिए में भाग लिया था। इसके अलावा दोनों कई टीवी सीरियल्स और शो का हिस्सा बन चुके हैं। बेटी के जन्म के बाद जय सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 11 होस्ट करते दिखे थे। और हाल ही में माही और जय बिग बॉस 13 में बतौर गेस्ट नज़र आए थे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
माही-जय ने कराया बेटी तारा के साथ पहला फोटोशूट - Youth Express
Article Name
माही-जय ने कराया बेटी तारा के साथ पहला फोटोशूट - Youth Express
Description
टीवी के मशहूर एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज चार महीने पहले पेरेंट्स बने हैं। जय और माही विज ने अपनी पूरी फैमिली के साथ फोटोशूट कराया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER