बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपने करियर के टॉप पर है। कियारा ने साल 2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद अब उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इसी बीच हाल ही में कियारा ने उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। दरअसल, कियारा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया की वे फिल्मों में आने से पहले बच्चे संभालने का काम करती थीं।
इंटरव्यू में कियारा ने बताया, “एक्ट्रेस बनने से पहले मैं मेरी मां के प्री-स्कूल में काम करती थी। मैं वहां सुबह सात बजे पहुंचकर बच्चों की देखभाल किया करती थी। मैनें बच्चों को संभालने के सभी काम किए है। मैं उन्हें लोरी सुनाती थी। इतना ही नहीं मैनें वहां कई बच्चों के डायपर भी बदले थे। मुझे बच्चों से बेहद प्यार है। किसी दिन मैं भी मां बनूंगी। मुझे लगता है मां बनना जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है”।
कियारा ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। जिसके बाद उन्होनें एमएस धोनी, मशीन और कलंक जैसी फिल्मों में काम किया। इस साल आई कबीर सिंह के जरिए कियारा ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। कियारा ने कम समय में ही खूब नाम कमा लिया है। फिल्म कबीर सिंह रिलीज होने से पहले शाहिद और कियारा कि जोड़ी एक म्यूजिक वीडियों उर्वशी में देखने को मिली थी।
कियारा ने साउथ इंडस्ट्री में भी काफी अच्छा काम किया है। उन्होनें अपनी पहली साउथ फिल्म की, महेश बाबू के साथ। जिसका नाम था भारत अनु नेनु। और दूसरी फिल्म में रामचरन के साथ नज़र आईं थी।
फिल्म गुड न्यूड को लेकर बटोर रहीं है चर्चा

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

