ये तो सब जानते है कि जिन जालिमों ने महिला डॉक्टर का रेप करके उसे जला कर मार दिया था, अब वह चारों अपराधी मारे जा चुके है। दरअसल पहले तो पुलिस ने इन चारों को केवल गिरफ्तार ही किया था। मगर जब पुलिस इन चारों को घटना वाली जगह पर लेकर गई, तब इन्होने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके चलते पुलिस ने इन्हे मार दिया। ऐसे में इन बलात्कारियों के एनकाउंटर पर कई फ़िल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिनमे से कुछ सितारे तो पुलिस की इस प्रक्रिया से काफी खुश है। तो वही कुछ सितारे इस प्रक्रिया के खिलाफ बोल रहे है। तो चलिए अब आपको इन सितारों से रूबरू करवाते है।
बलात्कारियों के एनकाउंटर पर फ़िल्मी सितारों की प्रतिक्रिया..
ऋषि कपूर.. सबसे पहले तो ऋषि कपूर ने ट्वीट करके यह लिखा है कि मेरी तरफ से तेलंगाना पुलिस को बहुत सारी बधाईयां। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
Bravo Telangana Police. My congratulations!
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 6, 2019
अशोक पंडित.. इसके बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित का कहना है कि पुलिस द्वारा उठाएं गए इस कदम पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, बल्कि उन्हें तो सम्मान मिलना चाहिए।
https://twitter.com/ashokepandit/status/1202854318862290944
स्वरा भास्कर.. गौरतलब है कि पत्रकार फाय डिसूजा ने यह ट्वीट किया था कि पुलिस ने ऐसा करके कानून तोड़ा है। ऐसे में स्वरा भास्कर ने उनके इस ट्वीट को रीट्वीट किया है। इसका मतलब ये है कि वह पुलिस की इस प्रक्रिया से सहमत नहीं है। उनका यह मानना है कि यह न्याय नहीं अन्याय है।
https://twitter.com/fayedsouza/status/1202783418557140993
अनुभव सिन्हा.. बता दे कि आर्टिक्ल 15 जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि सच में हैरानी की बात है कि मुजफ्फरनगर में न्याय दिलवाने के लिए और कितने एनकाउंटर किए जायेंगे।
Just wondering how many ‘encounters’ will it take in Muzaffarpur to deliver justice.
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) December 6, 2019
अनुपम खेर.. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए जय हो का नारा लगाया है।
Congratulations and #JaiHo to #TelenganaPolice for shooting down the four rapists of #PriyankaReddy in an “ENCOUNTER”. चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनोना अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और उनके लिए ख़तरनाक से ख़तरनाक सज़ा चाही थी, मेरे साथ ज़ोर से बोलो – #जयहो।👏👍
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 6, 2019
अल्लू अर्जुन.. साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कहना है कि आखिरकार न्याय मिल ही गया।
JUSTICE SERVED pic.twitter.com/iO7F6SqlIG
— Allu Arjun (@alluarjun) December 6, 2019
रवि तेजा.. साउथ एक्टर रवि तेजा का कहना है कि दिशा को न्याय देना यहाँ से खत्म नहीं होता बल्कि शुरू होता है।
Serving justice to #Disha doesn’t stop here but starts from here by preventing such heinous crimes through education, empowerment and enlightenment from childhood. JaiHind. Now Rest in Peace Disha.
— Ravi Teja (@RaviTeja_offl) December 6, 2019
नागार्जुन.. साउथ के सुपरस्टार और दिग्गज एक्टर नागार्जुन का कहना है कि सुबह सुबह खबर देखने के लिए उठा और पुलिस द्वारा न्याय परोसा गया। बता दे कि बलात्कारियों के एनकाउंटर पर फ़िल्मी सितारों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है।
This morning I wake up to the news and JUSTICE HAS BEEN SERVED!! #Encounter
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) December 6, 2019
दोस्तों आपकी इस बारे में क्या प्रतिक्रिया है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


