9 वें मुकाबले में आज खेलेंगे हैदराबाद और मुंबई, क्या हैदराबाद खोल पाएगी जीत का खाता

9 वें मुकाबले में आज खेलेंगे हैदराबाद और मुंबई, क्या हैदराबाद खोल पाएगी जीत का खाता

इस समय देश में कोरोना महामारी का संक्रमण बहुत तेजी रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन ऐसे में आईपीएल का 14 वां संस्करण जारी है, जिससे  क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन के अब तक कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं, 9 वां मुकाबला आज मुंबई और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

शुरू के दोनों मैच हार चुकी है हैदराबाद

आपको बता दें कि सीजन के शुरुआत में ही हैदराबाद अब तक दोनों मुकाबले में हार चुकी है। वहीं, खेले गए पिछले मैच में मुंबई और कोलकाता के बीच मुंबई ने जीत दर्ज की थी। जहां मुंबई की ये पहली जीत थी। आपको बता दें कि आईपीएल का सीजन में मुंबई इंडियंस कई सालों से आईपीएल का खिताब जीत रही है। तो ऐसे में अबकी देखना यह होगा कि इस बार आईपीएल 2021 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी।

रिद्धिमान और वार्नर की नहीं बन रही सफल जोड़ी

क्या आपको ये पता है कि आईपीएल 2020 के सीजन में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी हैदराबाद के लिए सफल ओपनिंग जोड़ी थी, लेकिन आईपीएल 2021 के इस सीजन में रिद्धिमान साहा को वॉर्नर के साथ ओपनिंग के लिए उतारा जा रहा है जो ज्यादा सफल साबित नहीं बन पा रही है। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी। साथ ही मुंबई के स्टार ओपनर क्विन्टन डी कॉक की वापसी होने से मुंबई का ऊपरी क्रम बेहद मजबूत नजर आता है।

ये है हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और शाहबाज नदीम।

ये है मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, नाथन कुल्टर नाइल और जसप्रीत बुमराह।

Summary
9 वें मुकाबले में आज खेलेंगे हैदराबाद और मुंबई, क्या हैदराबाद खोल पाएगी जीत का खाता
Article Name
9 वें मुकाबले में आज खेलेंगे हैदराबाद और मुंबई, क्या हैदराबाद खोल पाएगी जीत का खाता
Description
इस समय देश में कोरोना महामारी का संक्रमण बहुत तेजी रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन ऐसे में आईपीएल का 14 वां संस्करण जारी है, जिससे  क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER