आईपीएल का 14 वें सीजन गुरूवार के दिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जहां राजस्थान ने दिल्ली को तीन विकेट से हरा दिया। वहीं, राजस्थान के क्रिस माॅरिस ने जीत का सिक्सर लगा दिया। जहां आखिरी दो आवेरों में माॅरिस ने 36 रनों की पारी खेली। जहां राजस्थान की जीत में डेविड मिलर, क्रिस माॅरिस और जयदेव का सराहनीय योगदान देखने को मिला।
सलामी जोड़ी चल पाई थोड़ी देर
वहीं, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने जब टॉस जीता तो उन्होंने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जहां बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी थोड़ी ही देर में पैवेलियन लौट आई। जहां सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ दो रनों पर तो शिखर धवन 9 रन के निजी स्कोर पर जयदेव उनादकट की अलग-अलग गेंदों पर कैच आउट हो गए। जहां अबकी बार दिल्ली के लिए कई मुसीबत खड़ा हो गई है।
डेविड मिलर ने बनाए इतने रन
वहीं, राजस्थान जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह शुरूआत में लड़खड़ा गई। जहां सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 2 तो मनन बोहरा 9 रनों पर आउट हो गए। जहां कप्तान संजू सैमसन भी चार रन ही बना सकें। लेकिन मध्यमक्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 रन बनाएं। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल का जितने मैच हो रहे है वह भारत में ही खेले जा रहे है। जहा सभी शानदार टीम अपना शानदार प्रर्दशन दिखा रही है।
ये है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (c & wk), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटिमर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कुरेन, अमित मिश्रा, आवेश खान।
ये है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (c, wk), डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दूबे, श्रेयस गोपाल, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।



