इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 के 56 वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल सीजन 2020 के प्लेऑफ में शामिल हो गई है साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ के दौड़ से बाहर कर दी। आइए जानते हैं विस्तार से इस मैच के बारे में
हैदराबाद की बेहतरीन शुरुआत,
लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा ने बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाज ने बिना कोई विकेट खोए टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। कप्तान डेविड वार्नर ने 35 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं साहा ने 34 गेंद पर अपने पचास रन पूरे किए। साहा ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। साहा और वार्नर की जोड़ी ने टीम को जीत तक पहुंचाया और हैदराबाद की टीम ने इस सीज़न में प्लेऑफ जगह बनाई।
मुंबई की पारी
मुंबई इंडियंस के लिए वापसी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए । रोहित शर्मा को संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया । मात्र 4 रन पर डेविड वार्नर ने उनका कैच लपक लिया। वहीं ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 25 रन का योगदान दिया , वो भी संदीप शर्मा की गेंद पर कैच आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या बिना कोई रन बनाए नदीम की गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। मुंबई का पांचवां विकेट सौरव तिवारी के रूप में गिरा और राशिद खान ने उन्हें एक रन पर साहा के हाथों कैच आउट करवा दिया। संदीप शर्मा ने इशान किशन को अपना तीसरा शिकार बनाया और वो 33 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पोलार्ड 41 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए। पैटिनसन 4 और धवल 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
56 वे मुकाबले में मुंबई का प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरव तिवारी, इशान किशन, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी
56 वे मुकाबले में हैदराबाद का प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।