इस समय लोग 4G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बहुत तेजी से कर रहे है। जो अच्छी स्पीड भी दे रहा है। वहीं, उपभोक्ताओं को बहुत दिनों से 5G टेक्नोलॉजी का भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। जो अब यानी 2022 में यह इंतजार खत्म हो सकता है। बता दें कि वर्ष 2022 में करीब 13 शहरों में 5G टेक्नोलॉजी का आरंभ हो जाएगा। जहां बड़ी आबादी रहती है।
ये है चार मेट्रो सिटी
वहीं, इन 13 शहरों की बात की जाए तो इनमें आते है चारों मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं। जहां इन 4 महानगरों के अलावा बात की जाए तो गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, जामनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर और हैदराबाद जैसे शहर भी शामिल हैं। जहां दूरसंचार विभाग की जानकारी के अनुसार साल 2022 में ही देश में 5G सेवा को लॉन्च कर दिया जाएगा।
पहले से किया जा रहा सेवा का ट्रायल
आपको बता दें कि देश के करीब जिन 13 शहरों 5G सेवा लॉन्च होनी है वहां पर टेलिकॉम कंपनियां पहले से ही ट्रायल के तौर पर 5G सर्विसेज की टेस्टिंग कर रही हैं। वहीं, 5G सेवा लॉन्च होने के बाद अगर सफल हो जाती है तो इन शहरों की ज्यादा जनसंख्या में तेजी से इस सेवा का विस्तार किया जा सकता है।
कई गुना देगा ज्यादा स्पीड
हालांकि, 5G सेवा जब लॉन्च हो जाएगी तब उसका पैक भी महंगा होगा। जहां इसकी स्पीड की बात करें तो यह कई गुना ज्यादा स्पीड देगा। जो 4जी से ज्यादा होगी। वहीं, इस समय तमाम कंपनिया बाजार में अपने 5G मोबाइल उतार चुकी है। जो लोग खरीद भी रहे है। वहीं, अब लोगो को इंतजार है कब यह सुविधा लॉन्च होगी और इसका फायदा कब मिलेगा।
खास बात
दरअसल, इस समय बाजार में कई कंपनी के 5G वाई-फाई भी उबलब्ध है। जो लोग खरीद रहे है। जिसका लोगो को 5G सेवा का लाभ उठाने का बेसब्री से इंतजार ह
