2022 में जल्द आएगी टाटा की ये नई कार, तैयारी में लगी कंपनी

2022 में जल्द आएगी टाटा की ये नई कार, तैयारी में लगी कंपनी

वाहन निर्माता कंपनी टाटा बहुत जल्द अपनी नई कार बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। जहां जानकारी के मुताबिक CNG कार जल्द देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार टाटा की यह कार 2021 में नवंबर माह में आने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। जहां तक यह जानकारी भी मिल रही है कि पहली TATA CNG कार अब बहुत जल्द जनवरी 2022 में इंडिया में लॉन्च हो सकती है। ऐसी जानकारी भी है कि टाटा कंपनी अपनी टियागो के साथ CNG बाजार में एंट्री करने वाली है।

इस गाड़ी से होगा सीधा मुकाबला

आपको बता दें कि टाटा की टियागो जब लॉन्च होगी तब उसका मुकाबला सीधे Hyundai Aura CNG से देखने को मिलेगा। हालांकि, मारुति कंपनी भी इंडिया में डिजायर CNG मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद मुकाबला और भी ज्यादा तेज हो सकता है।

 

इतने पावर को जेनरेट करेगा इंजन

वहीं, टाटा की टियागो को इंडिया में इसे मिड-स्पेक XT और XZ ट्रिम पर आधारित, 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जहां इस कार में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल रहा है। यह इंजन जेनरेट करेगा 5 bhp की अधिकतम पावर और 113 Nm पीक।

ये फीचर्स कार में किए जा सकते है शामिल

हालांकि, टियागो के फीचर्स की बात की जाए तो टियागो CNG XZ वेरिएंट में वही फीचर्स दिए जाएंगे। जो स्टैंडर्ड XZ ट्रिम में दिया जा रहा है। बता दें कि इस कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांड, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वन-टच ड्रॉउन ड्राइवर विंडो, कूल्ड ग्लव बॉक्स और भी तमाम तरह के फीचर्स शामिल हो सकते है। वहीं, टाटा की गाडी़ की बात की जाए तो और भी कंपनिया अपनी गाड़िया बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER