पीएम मोदी के काफिले में शामिल की गई नई कार, इस टेक्नोलॉजी से है लैस

पीएम मोदी के काफिले में शामिल की गई नई कार, इस टेक्नोलॉजी से है लैस

पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले में अब एक नई कार शामिल हो गई है। जो तमाम प्रकार की टेक्नोलॉजी से लैस है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन जब भारत दौरे पर आए थे। तो उनका स्वागत पीएम मोदी ने किया था। तब इस मर्सिडीज मेबैक एस 650 गार्ड वीआर 10 को हैदराबाद हाउस में देखा गया था।

गोलियों का नहीं होगा कोई असर

वहीं, उस समय दुनिया के इन दो शीर्ष नेताओं के अलावा वहां मौजूद लोगों के लिए यह कार आकर्षण का केंद्र बन गई थी। क्या आपको ये पता है कि करीब बारह करोड़ रुपये की लागत से बनी मर्सिडीज-मेबैक एस 650 कार में ऐसी सुरक्षा दी गई है। जिसमें एके 47 द्वारा दागी गईं गोलियों किसी बम धमाके का भी कोई असर ही नहीं होगा। जहां इस कार की सुरक्षा व्यवस्था सर्वोत्तम श्रेणी की है। जो तमाम टेक्नोलॉजी से लैस है।

इतनी है कार की सर्वाधिक स्पीड

आपको बता दें कि मर्सिडीज मेबैक एस 650 गार्ड में 6.0 लीटर ट्विन-टर्बो वी 12 इंजन दिया गया है। यह 516 बीएचपी की पॉवर और 900 एनएम का टॉर्क देता है। जहां कार की स्पीड की बात की जाए तो यह कार की सर्वाधिक स्पीड 160 किमी प्रति घंटा की है। हालांकि, इस कार का आवरण कठोर स्टील कोर बुलेट या किसी धमाके का भी सामना करने में कायम है। दरअसल, कार में सवार लोग महज 2 मीटर की दूरी पर होने वाले 15 किलोग्राम तक के टीएनटी विस्फोट से भी सुरक्षित रह सकते हैं।

ये गाड़िया भी चलती है काफिले में

हालांकि, पीएम मोदी दुनिया के उन नेताओं में चर्चित हैं। जिनको आतंकवादियों से ज्यादा खतरा रहता है। वहीं, पीएम मोदी के काफिले में बीएम डब्लू 7 सीरीज हाई सिक्योरिटी एडीसन और लैंड ग्रोवर एवं ट्योटा की लैंड क्र्यूसर जैसी तमाम गाड़ियां भी है। जहां काफिलें के दौरान ये सभी गाड़िया साथ में चलती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER