दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल की कीमत जानकर आप थोड़े हैरान जरूर होंगे। क्योंकि इतनी कीमत में आप दुनिया के सारे ऐश-ओ-आराम ले सकते हैं। सबसे महंगा मोबाइल है ब्लैक डायमंड आईफोन 5। इस मोबाइल की कीमत 97 करोड़ रुपए है।

इस आईफोन की खासियत है कि इसमें चारों तरफ सोना और हीरे लगे हैं। इसमें लगा ब्लैक डायमंड इस मोबाइल को बेहद कीमती बनाता है तो जवाहरातों की नक्काशी इसे बेहद आकर्षक बनाती है। दुनिया के मशहूर डिजाइनर स्टुअर्ट ह्यूजेस ने इस फोन का डियाइन बनाया है। फोन में सोने और हीरे की नक्काशी इस तरह की गयी है कि मोबाइल किसी आभूषण से कम नहीं लगता।
मोबाइल के बैक साइड में कई हीरे जड़े हैं और एप्पल के लोगो को भी हीरे से सजाया गया है। मोबाइल में 26 कैरेट का ब्लैक डायमंड और 24 कैरेट सोना लगाया गया है। यह आईफोन 6 जीबी, 32 जीबी और 6 जीबी, 64 जीबी दो वैरिएंट में बनाया गया है।