सोशल नेटवर्किंग में आज ढेरों वेबसाइट्स मौजूद हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय वेबसाइट है फेसबुक जिसके यूजर सभी वर्ग के लोग हैं। फेसबुक में सिर्फ फ्रेंडशिप, शेयरिंग, चेटिंग ही नहीं बल्कि कमाई के भी ऑप्शन उपलबध हैं।
अगर आप फेसबुक पर लंबा समय बिताते हैं तो पैसे कमाने के लिए ये प्लेटफॉर्म आपके लिए परफेक्ट है। बशर्ते आप क्रिएटिव सोचते हों। Facebook में बिजनेस मार्केटिंग के कई मौके हैं जिससे घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको फेसबुक के बारे में एक्ट्रा जानकारी होनी जरूरी है, बस फ्रेंडशिप-चेटिंग से काम नहीं चलने वाला। सबसे पहले आपको फेसबुक पर अपना एक पेज बनाना होगा। पेज बनाने का ऑप्शन फेसबुक के होमपेज पर सेटिंग के बटन पर मौजूद है।
पेज आपकी रुचि का हो तो इसे आप आसानी से अपडेट कर सकेंगे। पेज के फोलोवर्स और पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार अपडेट जरूरी है। जितने ज्यादा लोगों तक आपका पेज पहुंचेगा, उतने ज्यादा आपके पास कमाने के अवसर होंगे। पेज की पहुंच बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा रोचक पोस्ट डालिए और उन्हें शेयर कीजिए। इससे पोस्ट को पसंद करने वाले लोग आपके पेज को लाइक करेंगे और आपके पेज की पहुंच बढ़ेगी। जब आपके पेज की पहुंच फेसबुक के मानकों के बराबर पहुंचने लगेगी तो Facebook आपके अकाउंट को स्कैन कर लेगा।
यहां से आपकी कमाई की शुरूवात होने लगेगी। फेसबुक आपको एडवांस यूजर बनाने के लिए आमंत्रित करेगा। उसके बाद आपको एडवांस यूजर बनने के लिए आवेदन करना होगा। जिसमें बैंक अकाउंट के साथ अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। एडवांस यूजर बनते ही आपके पेज पर फेसबक से विज्ञापन मिलने शुरू हो जाएंगे। आपके पेज के लाइक और पहुंच के हिसाब से ही आपको विज्ञापन मिलेंगे। जितनी ज्यादा पहुंच आपके पेज की होगी, उतने ज्यादा आप पैसे कमा सकते हैं।