टी-20 क्रिकेट में बना नया कीर्तिमान

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का नया विश्व रिकॉर्ड बन गया हैं। न्यूजीलैंड के कॉलीन मुनरो टी-20 फॉर्मेट में तीन शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विश्वकप में अधिकतम दो शतकों का विश्व रिकॉर्ड था।

न्यूजीलैंड में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज में नया विश्व रिकॉर्ड बना है। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज कॉलीन मुनरो ने आज टी-20 करियर का तीसरा शतक बनकर सबसे ज्यादा शतकों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुनरो ने 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से 53 बॉलों में 104 रन बनाए। इस शतक के साथ न्यूजीलैंड ने 244 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 124 रनों पर ही सिमट गई। इससे पहले मुनरो टी-20 में 101 और 109 रनों की शतकीय पारी खेल चुके हैं। इनके अलावा रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एविन लेविस, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम टी-20 में दो-दो शतक लगा चुके हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER