हम देखते है कि कई बार ऐसा होता है कि जीवन में कभी-कभी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अचानक से बनते काम बिगड़ने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। उपाय बुधवार के दिन करने होते हैं। बता दें कि बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। बुधवार के दिन ये उपाय करने से आपके सभी विघ्न दूर हो जाएंगे। जानते हैं इन उपायों के बारे में।
इनकी रुकावटे होंगी दूर
बुधवार के दिन सुबह स्नान-ध्यान कर किसी गणेश मंदिर में जाएं। इसके बाद वहां दूर्वा की 11 या 21 गांठ भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके कॅरियर में आ रही रूकावटें दूर होंगी। बुधवार के दिन गणपति जी को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से गणेश जी आपकी समस्त परेशानियों को हर लेते हैं और इन समस्याओं का कोई ना कोई समाधान करते हैं।
इसका भोग लगाएं भगवान को
गणेश मंदिर में सात बुधवार तक गुड़ का भोग लगाएं। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में सबको बाटें। ऐसा करने से आपकी मनोकमना पूरी होती है और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। अगर आपको लगता है कि आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलता है तो इसके लिए गणेश जी का रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। गणेश जी को मूंग के लड्डओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसका भोग चढ़ाकर आप अपनी परीक्षा में पास होने की प्रार्थना करें। आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। यदि आपको हरी घास खिलाना संभव न हो तो हरी सब्जी खिला सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सारी क्लेश दूर होती है साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। जिसका असर आपको कुछ दिन में दिखाई देने लगेगा।