घर पर बनाएं मिनी कचौड़ी, खाने में लगेगी लाजवाब, जानिये रेसिपी

घर पर बनाएं मिनी कचौड़ी, खाने में लगेगी लाजवाब, जानिये रेसिपी

कुछ लोग ऐसे होते है जिनको खाना एक से बढ़कर एक खाना पसंद होता है। तो ऐसे में अगर आप खाने में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ट्राई करें बहुत ही कम तेल में बनने वाली ये मिनी कचौड़ी, जिसका स्वाद है एकदम लाजवाब।

सामग्री 

आलू भुजिया, सौंफ, चीनी, इमली का सॉस, जीरा, अजवाइन, मैदा या आटा, काजू, किशमिश, बादाम, धनिया के बीज, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला

विधि 

मिक्सी में आलू भुजिया, काजू, किशमिश, बादाम, चीनी, जीरा, सौंफ, धनिया के साबुत बीज, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालकर पीस लें। इस पाउडर को एक बाउल में निकालकर इसमें बहुत थोड़ी मात्रा में इमली का सॉस मिलाएं। बहुत ज्यादा गीला न करें वरना भरने में प्रॉब्लम होगी। अब मैदे या आटे में नमक, अजवाइन और मोयन के लिए थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंथ लें। इसेक बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं उसमें ये मसाला भरें। अच्छे से लॉक कर दें। पेड़े ही रहने दें या फिर हल्का चपटा भी कर सकते हैं। एयर फ्रायर में रखें। ऊपर से हल्का ऑयल लगा दें। 15-20 मिनट से ये बन जाएगा। इसे आप चाय के साथ सर्व करें। जो खाने में बहुत ही मजा देगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER