वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम(WEF) समिट- 2018 को लेकर पूरा विश्व तैयार है। 23 से 27 जनवरी तक चलने वाला ये समिट भारत के लिए बहुत खास है। समिट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था की खूबियां दुनिया के सामने रखेंगे। आज हम आपको WEF से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनकी जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए।
वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम या विश्व आर्थिक मंच एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दुनियाभर में सुधार के लिए राजनीति, व्यापार, शिक्षा से जुड़े प्रमुख लोगों को एक साथ लाती है। ये दुनिया के देशों में सार्वजनिक सुधार के लिए एक-दूसरे देशों का सहयोग बनाने के भी प्रयास करता है। WEF दुनिया से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा के लिए प्रमुख राजनेताओं, बिजनेसमैन और अन्य बुद्धिजीवियों को एक मंच पर लाने के लिए भी काम करता है। WEF की स्थापना साल 1971 में जेनेवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्लास एम स्रोब ने की थी। WEF का मुख्यालय जेनेवा में है। स्विट्जरलैंड के दावोस में हर साल सर्दियों में WEF की एक अहम बैठक होती है जिसमें दुनियाभर के प्रमुख नेता, बिजनेसमैन और अन्य विशिष्ट लोग हिस्सा लेते हैं। मंगलवार से जेनेवा में होने वाली इस साल की बैठक की थीम ‘विभाजित दुनिया के लिए साझा भविष्य का निर्माण’ है। पीएम मोदी इस बैठक के उद्घाटन सत्र की शुरूआत करेंगे। वो दुनिया को भारत के भविष्य की योजनाओं की जानकारी देने के साथ यहां निवेश के फायदे भी बताएंगे।[/caption]
जानिए विश्व आर्थिक मंच से जुड़ी प्रमुख बातें