देश का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दिव्यांगों के लिए नौकरी के मौके लाया है। आरबीआई ने असिस्टेंट के पदों के लिए विज्ञापन निकाला है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है।
दिव्यागों के पास आरबीआई में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। ये भर्ती प्रक्रिया विशेष तौर पर पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए ही निकाली गई है। इसमें आरबीआई असिस्टेंट के 27 पदों पर भर्ती कर रहा है। असिस्टेंट को आरबीआई 14,650-34,990 के पे स्केल पर नियुक्ति देता है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आप 1 जनवरी 2018 को आधार मानते हुए उम्र की गणना कर सकते हैं। एससी, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।
इन पदों पर चयन प्रक्रिया थोड़ी कठिन जरूर है लेकिन नियमित प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके लिए आरबीआई ने तीन चरणों की चयन परीक्षा रखी गयी है। पहले प्री एग्जाम, फिर मेन्स और अंत में लेंग्वेज का स्किल टेस्ट पास करना होगा। इन पदों में आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 फरवरी, 2018 है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
दिव्यागों के लिए नौकरी के बेहतरीन मौके लाया RBI