आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दुनिया के साथ भारत में भी देखा जा सकेगा। देश में शाम 5.18 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरु हो जाएगा। पूर्ण चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा में लाल रंग की छाया दिखाई देगी। ऐसी घटना को सुपर ब्लड मून कहते हैं।
करीब डेढ सौ साल बाद आज ये अनोखी घटना होगी। जब एक महीने की दुसरी पूर्णीमा के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। देश में पूर्ण चंद्र ग्रहण 6.21 मिनट पर शुरू होगा जो करीब 76 मिनट तक रहेगा। जबकि आंशिक चंद्र ग्रहण 8.41 मिनट तक रहेगा। डेढ सौ साल बाद आज पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम होगी।
जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आती है तो चंद्र ग्रहण शुरू होता है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर आंशिक या पूर्ण रूप से पड़ती है और सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती। भारतीय समय के अनुसार आज 5.18 मिनट पर पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। पृथ्वी से काफी नजदीक होने के कारण चांद सामान्य तौर पर ज्यादा बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। ग्रहण के वक्त चंद्रमा में अंतरिक्ष में बिखरे रंगों का असर भी होता है। पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरते वक्त सूर्य की लालिमा वायुमंडल में बिखर जाती है और चंद्रमा की सतह पर पड़ती है। इसलिए चंद्रमा का रंग लाल दिखाई पड़ता है।
देश के कुछ हिस्सों में चंद्रोदय के बाद ग्रहण शुरू होगा तो कहीं चंद्रमा का उदय पृथ्वी की छाया के साथ होगा। दिल्ली में 5.53 मिनट में चंद्रमा का उदय आंशिक चंद्र ग्रहण के साथ होगा। तो मुंबई में 6.27 मिनट पर चंद्रोदय पूर्ण चंद्र ग्रहण के साथ होगा।
150 साल बाद चंद्र ग्रहण का ऐसा नजारा