खेलों में भारत के पास प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें मौका मिलने की। क्रिकेट, टेनिस, बेडमिंटन के साथ एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं। मुंबई से क्रिकेट में ऐसी ही एक और प्रतिभा सामने आयी है। 13 साल के एक क्रिकेटर ने स्कूली गैम्स में 1045 रनों की पारी खेलकर नया कीर्तिमान हासिल किया है।
मुंबई के तनिष्क गवते अंडर 14 नवी मुंबई शील्ड आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइन मैच के बाद चर्चा में बने हुए हैं। यशवंत मुंबई के यशवंत चव्हाण इंग्लिश स्कूल में कक्षा 8 के स्टूडेंट हैं। अपनी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 1045 रन बनाए। दो दिवसीय मैच में तनिष्क ने 515 गेंदों में 67 छक्के और 149 चौकों की मदद से ये अविश्वसनीय स्कोर खड़ा किया।
तनिष्क की इस विशाल पारी के बाद उनकी टीम ने 1324 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। बीते सोमवार और मंगलवार को खेले गए इस मैच में तनिष्क ने पहले दिन 410 रनों का स्कोर बनाया तो दुसरे दिन 635 रनों बटोरे। अनऑफिशियल मैच होने के कारण तनिष्क की ये पारी वर्ल्ड रिकॉड में नहीं जुड़ सकेगी।
आतिशि बल्लेबाज तनिष्क इससे पहले भी इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर चुके हैं। दो साल पहले धनावड़े में इंटर स्कूल टूर्नामेंट भंडारी कप में तनिष्क ने 1009 रनों की विशाल पारी खेली थी। तनिष्क इस प्रदर्शन को देखते हुए उनका क्रिकेट में भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है।
इस नन्हें क्रिकेटर ने एक पारी में बना दिए 1045 रन