जल्द इस ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही ऐश्वर्या राय की फिल्म

जल्द इस ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रही ऐश्वर्या राय की फिल्म

बॉलीवुड की बात करें जब से कोरोना से हालात सही हुए है तब से एक से बढ़कर एक फिल्म आ रही है। जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे है। हालाँकि, कुछ फिल्में ओटीटी पर भी रिलीज हो रही है। इन सभी को देखते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन की जल्द मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन सिनेमाघरों में तो आएगी ही साथ में जाने-माने ओटीटी फ्लेटफॉर्म अमेजन पर भी दर्शकों के समक्ष यह फिल्म जल्द रिलीज होगी।

अमेजन ने खरीद लिया फिल्म

जानकारी के अनुसार बता दें कि इस फिल्म को अमेजन प्राइम ने फिल्म के राइट्स 125 करोड़ रुपए में खरीदा है। जहां इस फिल्म का इंतजार दर्शक काफी लंबे से से कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि तमिल हिस्टोरिकल फिल्म है जिसे पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिर उसके बाद अमेजन पर रिलीज होगी। जहां फिल्म के डायरेक्टर मणि रत्नम है।

एश्वर्या इस फिल्म में आई थी नजर

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आई। जहां उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई थी फन्ने खां। जहां इस फिल्म में अनिल कपूर और राज कुमार राव के साथ नजर आई थी। जहां यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरफ्लॉप चली गई थी। जानकारी के अनुसार फिल्म पोन्नियिन सेलवन 30 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

इस भाषा में होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में एक साथ रिलीज किया जाएगा। जी हाँ और थिएटर्स में रिलीज होने के बाद इस फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज कर दिया जाएगा। आप सभी को बता दें कि डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बार डबल रोल में नजर आने वाली है और इस फिल्म में भारी भरकम स्टारकास्ट शामिल है और ज्यादातर स्टार्स साउथ के नजर आने वाले है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER