OnePlus ने भारत में अपना नया सस्ता 5जी स्मार्टफोन को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला यह कंपनी का सबसे सस्ता फोन है। वहीं, OnePlus स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 19 हजार 999 रुपये के साथ आता है। वहीं, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। जहां यह फोन आता है ब्लैक डस्क और ब्लू टाइड कलर में ले सकते है।
प्राइमरी सेंसर है 64 मेगापिक्सल का
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में AI सपोर्ट के साथ तीन रियर कैमरे भी शामिल किए गए है। जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का दिया गया है। जो आधारित है एंड्रॉयड 12 OxygenOS 12.1 पर। इसमें दिया गया है 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का दिया गया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज भी शामिल है।
पांच हजार एमएच की है बैटरी
वहीं, इस स्मार्टफोन 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट शामिल किया गया है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल किया गया है। इसमें दी गई 5000mAh की बैटरी जो आता है 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ।
वजन है इतने ग्राम
दावा है कि 30 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाएगी। फोन का वजन 195 ग्राम है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में तीन रियर कैमरे हैं। जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का शामिल किया गया है। जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है।