गर्मियों में ये खानपान रहेगा तो बीमारियां आपसे दूर रहेंगी

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

स्वेटर और जैकेट्स की दिन बीत गए हैं। कई शहरों में गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कई बीमारियां भी हमें घेरने लगती हैं। बढ़ती गर्मी में अच्छी सेहत के लिए खाने पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हम आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में आपके शरीर के लिए बेहतर डाइट क्या हो सकती है।

 

सुबह उठने पर सबसे पहले 1 या 2 गिलास पानी जरूर पीएं। नाश्ते में क्या लें इसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपका नाश्ता हेल्दी होना जरूरी है। कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन से युक्त चीजों को अपने नाश्ते में शामिल करें। हरी सब्जी, फल, स्प्राउट्स, दही, अंडे नाश्ते के लिए अच्छे ऑप्शन हैं। ध्यान रहे कि सुबह ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें।

 

लंच की थाली में दाल, सब्जी, रोटी, सलादा, थोड़े चावल, दही, छाछ को जगह दें। खाने की स्वच्छता और ताजेपन का ध्यान रखना जरूरी है। रात का खाना हल्का ही रखें। इससे आपका पाचन तंत्र सही तरह से काम करेगा।

 

गर्मी के दिनों में खाने की ऐसी चीजों को प्राथमिकता दें जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। रसीले फल, तरबूज, खरबूजा, खीरा की बराबर जगह दें। इसके साथ ही प्याज का सेहन भी ज्यादा करें इससे आप लू और गर्मी से बचेंगे और ये आपकी त्वचा के लिए भी लाभदायक है। दिन में तरल पदार्थों का सेवन भी जरूर करें। लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, नींबू पानी लेते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती। दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीएं।

 

गर्मी में जंक फूड का सेवन करने से बचें और पैक्ड खाने से भी दूर रहें। खाने में ज्यादा तेल मसालों का इस्तेमाल न करें। पुराना और बासी खाने से भी दूर रहें। चाय, कॉफी का इस्तेमाल भी कम कर देना चाहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

0 thoughts on “गर्मियों में ये खानपान रहेगा तो बीमारियां आपसे दूर रहेंगी

  1. Pradeep singh July 17, 2018 at 10:17 AM

    hi

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER