हितेश पंत (नई दिल्ली)
यूनिवर्सिटी या डिग्री कॉलेजों में पढ़ाने के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। अगर आप भी डिग्री कॉलेज में पढ़ाने के इच्छुक हैं तो आपके लिए मौका है। सीबीएसई ने नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरु कर दिए हैं। ये परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नेट 2018 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। नेट परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य माना जाता है। जूनियर रिसर्च फैलोशिप में भी चयन नेट के अंकों के आधार पर ही होता है। नेट उत्तीर्ण उम्मीदवार यूनिवर्सिटी या कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नेट 2018 का आयोजन 8 जुलाई को होगा। ये परीक्षा कुल 84 विषयों के लिए होगी। नेट के लिए 91 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में केवल वही आवेदन कर सकते हैं जिनके पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। एससी, एसटी उम्मीदवारों को अंक में कुछ छूट का प्रावधान है। अंतिम वर्ष के छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित अंक पाने वाले उम्मीदवारों ही जूनियर रिसर्च फैलोशिप या नेट में उत्तीर्ण होंगे। नेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल है। 8 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। नेट में आवेदन के लिए cbsenet.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Chander
Physics