हितेश पंत (नई दिल्ली)
BMW ने भारत में बनी नई कार लॉन्च की है, जो रफ्तार के मामले में बेहद खास है। ये कार 6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार कई यूनीक फीचर्स से लैस है। कंपनी ने कार में एडवांस इंजीनियरिंग, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का उपयोग किया है।
कंपनी के चेन्नई प्लांट में तैयार BMW 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो आज जारी हुई। फिलहाल इस कार को सिर्फ पैट्रोल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। ये लग्जरी सैग्मेंट की कार है और अब भारत में कार का प्रोडक्शन किया जा रहा है। देश में ही कार का प्रोडक्शन होने के बाद लग्जरी कारों के प्रति लोगों का लगाव बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है।
BMW की 6 सीरीज GT पेट्रोल में 2.0 लीटर फोर सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन 1,550-4,400 rpm पर 258hp का पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। इस कार की खासियत है कि कार 6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
कार के बोनेट का लुक शानदार है। साथ ही कार के डोर में फ्रेमलेस विंडो हैं। कार की बूट कैपेसिट 610 लीटर है। कार में नेविगेशन, कम्यूनिकेशन और एंटरटेनमेंट के बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। इसके साथ ही एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के फीचर भी कार में दिए गए हैं।
BMW चेन्नई प्लांट में BMW 3 सीरीज, BMW 3 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो, BMW 5 सीरीज, BMW 7 सीरीज, BMW X1 और BMW X5 कार पहले से बन रही हैं।
Supb when lounched in market price kitna