इंडियन क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस की एक ऐसी जोड़ी है जो आज हर दिल अज़ीज बन गयी है। दमदार बल्लेबाज विराट कोहली और सुपरहिट अदाकारा अनुष्का शर्मा जब भी एकसाथ नजर आते हैं तो शादी की बात सामने आती ही है। लेकिन इस बार बकायदा शादी की तारीखों के साथ खबर वायरल हुई है। खबरों में शादी का वैन्यू तक बताया जा रहा है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह जानना है।
इस बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें पूरी दुनिया में खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक 9, 10, 11 और 12 दिसंबर चार दिन दोनों की शादी के कार्यक्रम चलेंगे और 21 दिसंबर को शानदार पार्टी आयोजित होगी। पिछले दिनों विराट कोहली ने बीसीसीआई से मांग की थी कि उन्हें दिसंबर में पूर्ण आराम दिया जाए, इस वजह से भी शादी की खबरों को ओर जोर मिल रहा है। बीते सात दिसंबर की रात जब अनुष्का का परिवार भारी भरकम सामान के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ तो दोनों की शादी की बातों को बल मिल गया। लेकिन अनुष्का के आधिकारिक प्रवक्ता ने शादी की खबरों को अफवाह का नाम देकर पूरी तरह से खारिज किया है। अब हकीकत क्या है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।
