बेहतरीन सैलरी पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया दे रहा नौकरी

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कई नौकरियां निकली हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया देशभर में हवाईअड्डों की देखरेख करता है। एयरपोर्ट में सभी व्यवस्थाओं का जिम्मा भी एयरपोर्ट अथॉरिटी का ही है। यहां चयनित होने पर कर्मचारियों को बेहतरीन सेलरी और सुविधाएं मिलती हैं।

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एक्जेक्यूटिव ऑफिसर के 542 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनिरिंग डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त कॉलेज से सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्किटेक्चर में इंजीनियरिंग डिग्री ली हो। इसके साथ ही गेट का स्कोर होना भी जरूरी है।

 

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को गेट में प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

 

चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 के पे-बेंड पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों वाली कई सुविधाएं भी मिलेंगी। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई रखी गई है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER