क्या आपने सड़कों पर उड़ने वाली बाइक के बारे में सुना है? आपको ये बात थोड़ी अटपटी लग सकती है, लेकिन हकीकत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे पावरफुल बाइक की। Dodge Tomahawk ऐसी सुपर बाइक है जो 672 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ये बाइक दुनिया की सबसे तेज स्पीड की बाइक है, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है। इसमें 10 लार्ज कैपेसिटी के इंजन लगे हैं। ये बाइक 2003 में अमेरिका के इंटरनेशनल ऑटो शो में दुनिया के सामने आयी थी। अब तक दुनिया में सिर्फ 9 लोगों ने ही ये बाइक खरीदी है।
