अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते दिखेंगे ‘तेंदुलकर’, श्रीलंका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर तेंदुलकर खेलने उतरने वाले हैं। इस बार जूनियर क्रिकेट टीम में हम तेंदुलकर को खेलते देख सकेंगे। हम यहां बात कर रहे हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की। श्रीलंका में होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन हुआ है।

 

 

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जा रही है। यहां दोनों टीमों के बीच चार दिवसीय दो मैच और 5 वनडे मैच खेंलेगी। चार दिवसीय दोनों मैचों के लिए अर्जुन का चयन किया गया है। वनडे टीम में अर्जुन का चयन नहीं किया गया है। टीम के चयनकर्ता ज्ञानेंद्र पांडे, आशीष कपूर और राकेश पारीख ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया है।

अर्जुन तेंदुलकर की उम्र अभी 18 साल है और वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। इस अंडर-19 टीम में अर्जुन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। विकेट के मामले में उनसे आगे स्पिन गेंदबाज ही हैं। इसके साथ ही अर्जुन मध्यम क्रम के अच्छे बल्लेबाज भी हैं। बीते दिनों हुए जोनल मैचों में अर्जुन का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। इस को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने अर्जुन को टीम में शामिल किया है।

 

 

अर्जुन अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में अपना प्रदर्शन देंगे। वो टीम में ऑलराउंडर के तौर पर दिखेंगे। चार दिवसीय मैचों में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन रावत कप्तान होंगे। वो दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। 5 वनडे मैचों के लिए आर्यन जुयाल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER