बता दे कि प्रियंका चोपड़ा काफी लम्बे समय के बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आने वाली है। जी हां प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म का नाम द स्काई इज पिंक है। गौरतलब है कि अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए फ़िलहाल प्रियंका भारत में ही रुकी हुई है। इसके इलावा प्रियंका चोपड़ा इस शनिवार को कपिल शर्मा के शो में भी नजर आने वाली है। बहरहाल शो के दौरान प्रियंका से जब कपिल ने पूछा कि निक का उनकी सास के साथ व्यव्हार कैसा है। क्या वह अपनी सास के पैर छूते है या उन्हें फ्लाइंग किस देते है। तो ऐसे में प्रियंका ने जो जवाब दिया वो वास्तव में काबिल के तारीफ है।
जब कपिल ने पूछा प्रियंका से कि निक सास के पैर छूते है..
बता दे कि प्रियंका और कपिल दोनों ने अपनी अपनी शादी को लेकर भी खूब बातें की। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्रियंका के आने से कपिल शर्मा के शो का माहौल और भी ज्यादा मजाकिया हो गया। वो इसलिए क्यूकि कपिल शर्मा ने प्रियंका से निक को लेकर कई सारे मजाकिया सवाल किए। जिनका जवाब प्रियंका ने भी काफी मजाकिया तरीके से ही दिया। वही अगर हम कपिल शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल की बात करे तो इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह बीच का रास्ता चुनते है। जी हां प्रियंका ने कहा कि बेचारा मम्मी को गले लगाता है।
इसका मतलब ये है कि निक अपनी सास के न तो पैर छूते है और न ही उन्हें एयर किस देते है। वास्तव में वह अपनी सास के गले लग कर उनसे मिलते है। बता दे कि प्रियंका का जवाब सुन कर उनकी माँ ने भी इस बात पर सहमति भरी। दरअसल प्रियंका की माँ भी उनके साथ इस शो में दिखाई देंगी। हालांकि प्रियंका से निक के बारे में कोई भी सवाल जब कपिल ने पूछा तो उन्होंने उसका जवाब बड़े ही अनोखे अंदाज में दिया। वैसे आप कपिल शर्मा शो का यह शानदार एपिसोड आज खुद अपनी आँखों से देख पाएंगे। दोस्तों क्या आपको कपिल शर्मा का शो पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



