आज के समय में युवा फेसबुक से ज्यादा उपयोग इंस्टाग्राम का करते है। इंस्टाग्राम पर लोग FB के मुकाबले ज्यादा शेयर भी करते है। फिलहाल आपको सीधे शब्दों में बताते है की सोशल मीडिया प्लॅटफॉम इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक अलग Threads मेसेजिंग ऐप अनाउंस कर दिया है, जिसकी मदद से इंस्टाग्राम पर क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में ऐड यूजर्स बेहतर ढंग से इंटरैक्ट कर सकेंगे। तो चलिए आपको इस नए Threads messaging app के बारे में और भी जानकारी बता दे-
इंस्टाग्राम Threads messaging app
इंस्टा का यह नया एप्प यूजर को और भी सहूलियत देगा आपके फ्रेंड्स से जुड़े रहे के लिए। बता दे इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते वक्त मिलने वाले ‘क्लोज फ्रेंड्स’ ऑप्शन की तरह ही अब आप अपनी इस लिस्ट में मौजूद फ्रेंड्स के साथ नए ऐप पर चैटिंग कर पाएंगे। साथ ही आपको इस ऐप पर क्रिएटिव टूल्स जैसे, टेक्स्ट, फोटो/विडियो मेसेजेस और इमोजी इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
इतना ही नहीं इसमें रियल टाइम लोकेशन भी मिलने की सुविधा है। डिवाइस पर मिलने वाला सबसे इंटरेस्टिंग फीचर ऑटो-स्टेटस अपडेट हो सकता है। इस फीचर को इनेबल करने पर थ्रेड्स आपके स्मार्टफोन की लोकेशन, मूवमेंट, बैटरी लेवल और नेटवर्क कनेक्शन तक के डीटेल्स देख सकेंगे। ऐप का यह शेयरिंग फीचर आपकी लोकेशन, स्पीड और बैटरी लाइफ जैसे डीटेल्स रियल टाइम में शेयर करेगा। हालांकि, यह एक ऑप्ट-इन फीचर है इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
आपको बता दे कि एक ब्लॉक इंस्टा ने बताया है की Threads messaging app की मदद से यूजर्स अपनी क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में लोगों को ऐड या रिमूव कर सकेंगे और जो लोग इस लिस्ट में मौजूद होंगे उनके साथ चैटिंग के लिए एक डेडिकेटेड इनबॉक्स भी मिलेगा। इस नए ऐप में बाइ-डीफॉल्ट कैमरा ओपन हो जाएगा और आप क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में मौजूद दोस्तों के लिए शॉर्टकट्स चुन सकेंगे। वैसे माना जा रहा है कि इसका मकसद यूजर्स के लिए स्नैपचैट की जरूरत को कम करना है।
वैसे अब यहाँ सिक्योरिटी से जुड़ा सवाल उठता है की क्या आपका डाटा सेव है? तो चलिए आपके इस उलझन का हल भी बता दे-
कैसे है प्राइवेसी?
Threads messaging app में प्रिवेसी से जुड़ी चिंता को समझते हुए इंस्टाग्राम ने साफ किया है कि ऑटो-स्टेटस प्रोग्राम एक फीचर है, जिसे किसी भी वक्त यूजर्स ऑफ कर सकेंगे और यह उन्हें ट्रैक नहीं करेगा। इंस्टाग्राम ने इस Threads ऐप से जुड़ी प्रिवेसी को लेकर पूरी तरह अलग एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिससे यूजर्स बेफिक्र होकर इसे इस्तेमाल कर सकें। हालांकि, ऐप की पैरंट कंपनी फेसबुक का रेकॉर्ड डेटा सिक्यॉरिटी के मामले में बहुत अच्छा नहीं रहा है, जो यूजर्स को दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकता है। यह ऐप आज से iOS यूजर्स के लिए ग्लोबली रोलआउट होना शुरू हो चुका है।
Instagram ने लाया नया Threads messaging app-Youth Express
Description
इंस्टाग्राम ने एक अलग Threads messaging app अनाउंस कर दिया है, जिसकी मदद से इंस्टा पर क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में ऐड यूजर्स बेहतर ढंग से इंटरैक्ट कर सकेंगे।