अगर आप भी खाते हैं पॉपकॉर्न तो इसे जरूर पढ़ें


पॉपकोर्न ऐसा नाम है जो शायद ही किसी को नापसंद हो। हल्के-फुल्के पॉपकॉर्न की खासियत ही ये है कि कहीं भी-कभी भी इन्हें खा सकते हैं। मूवी देखते हुए या दोस्तों के साथ बैठे हुए तो आपने पॉपकॉर्न कभी न कभी जरूर खाए होंगे। अगर आप नियमित रूप से पॉपकॉर्न खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
बनाने और खाने दोनों में आसान पॉपकोर्न फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन B, मैग्निशियम से भरपूर है। पॉपकॉर्न खाते वक्त ये ध्यान रखें उसमें बटर या चीज़ न मिलाया गया है। सादे नमक मिले पॉपकॉर्न ही सेहत के लिए अच्छे हैं।
फाइबर युक्त पॉपकॉर्न हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। ये खाना पचाने में सहायक हैं और हमें गैस संबंधी बीमारियों से मुक्त रखते हैं। दिल के मरीजों के लिए पॉपकॉर्न काफी उपयोगी है। ये कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ उसे नियंत्रित भी करते हैं।
अगर आपकी उम्र बढ़ने लगी है तो पॉपकॉर्न का सेवन बढ़ा दीजिए। ये मांसपेशियों की मजबूती में तो सहायक है ही साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की झुर्रियां और दाग धब्बों से भी निजात दिलाते हैं। पॉपकॉर्न में कैलोरी और फैट की मात्रा न बराबर होती है इसलिए वजन कम करने में भी सहायक है। शूगर के मरीजों के लिए भी पॉपकॉर्न फायदे का सौदा है। ये शरीर में शूगर की मात्रा नियंत्रित करने में बहुत मददगार है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER