टेक्नोलॉजी के दौर में इलैक्ट्रॉनिक गैजेट का आकार छोटा या पोर्टेबल होना कोई नई बात नहीं। मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटॉप के कॉम्पेक्ट वर्जन काफी वक्त से बाजार में मौजूद हैं। अब एक ऐसा स्कूटर मार्केट में आने वाला है जिसे आप फोल्ड कर सकते हैं। यूरोप की एक कंपनी ने इस स्कूटर को पेश किया है।
लॉस वेगास में चल रहे कन्ज्यूमर इलैक्ट्रानिक शो 2018 में यूजेट कंपनी ने ये स्कूटर लॉन्च किया है। ये एक स्मार्ट स्कूटर है जो स्मार्टफोन से भी ऑपरेट होता है। अपने फोन में आप स्कूटर के ऐप से इसे लॉक-अनलॉक कर सकते हैं। इसमें लगी स्क्रीन को भी मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जाता है। स्कूटर में जीपीएस, वाईफाई और ब्लुटूथ भी दिया गया है। स्कूटर का वजन करीब 32 किलो है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये स्कूटर 125 किमी तक चल सकता है।
इसमें 3 राइडिंग मोड दिए गए हैं। ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स इन तीन मोड पर आप इसे चला सकते हैं। स्कूटर में 5.44bhp पावर की मोटर है जो 90Nm का टॉर्क जनरेट करती है। एक घंटा चार्ज करने के बाद इसे 72 किमी तक चला सकते हैं जबकि फुल चार्ज के बाद ये 125 किमी तक चल सकती है।
इस स्कूटर को 80 किमी और 160 किमी की दो अलग अलग रेंज के साथ लॉन्च किया है, जिनकी कीमत 6.16 लाख और 7.04 लाख है। यूरोप के बाजारों में स्कूटर की सेल शुरु हो गई है। जल्द ही ये एशिया के बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा।
बड़े ही काम का है ये फोल्डिंग स्कूटर
