इंटरनेट यूज को आसान बना देगा गूगल का ये कदम


इंटरनेट यूज के लिए गूगल क्रोम यूजर्स की पहली पसंद है। यूजर फ्रैंडली होने के कारण ही ये ब्राउजर अन्य से कहीं ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन इंटरनेट यूज के दौरान तब परेशानी होने लगती है जब हमारे गैजेट के डिस्प्ले को को विज्ञापन घेर लेते हैं। लेकिन जल्द अब इस असुविधा से निजात मिलने वाली है।
इंटरनेट यूज के दौरान स्क्रीन पर आने वाले अनचाहे विज्ञापन के लिए गूगल ने अपने इंटरनेट ब्राउजर क्रोम का नया अपडेट लॉन्च किया है। इंटरनेट यूजर्स की ये हमेशा से शिकायत रही है कि कई बार वेबसाइट ऑपन करते ही तमाम तरह के विज्ञापन सामने आ जाते हैं। ये विज्ञापन गैजेट की स्क्रीन तो घेरते ही हैं साथ ही इंटरनेट डाटा की खपत भी करते हैं।
यूजर्स की असुविधा को ध्यान में रखते हुए गूगल ने नया अपडेट जारी किया है। क्रोम के इस नये वर्जन में हम उन वेबसाइट्स को म्यूट कर सकेंगे जिसमें अनचाहे तरीके से पेज पर विज्ञापन आने लगते हैं। इसके अलावा हम उस सभी विज्ञापनों को ब्लॉक भी कर सकेंगे जिन्हें हम नहीं देखना चाहते हैं।
सबसे खास बात ये है कि एक बार अपने गूगल एकाउंट से किसी गैजेट में विज्ञापन ब्लॉक करने बाद वो विज्ञापन किसी भी डिवाइस में हमें शो नहीं होगा। मतलब ये कि अगर आप अपने अपने मोबाइल से किसी एड को ब्लाक करते हैं तो आपके कम्प्यूटर में भी ये विज्ञापन आपको नहीं दिखाई देंगे। गूगल ने विंडोज, मैक और लाइनेक्स के लिए क्रोम 64 नाम से ये वर्जन लॉन्च कर दिया है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER