चाइनीज कंपनी Xiaomi का लेटेस्ट मिड रेंज एंड्रॉइड मोबाइल फोन Redmi Note 7 Pro खरीदने की चाह रखने वाले बायर्स को लिए अच्छी खबर है। इस स्मार्टफोन ने फिर से मार्किट में एंट्री करी है| रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन 15 मई को एक बार फिर फ्लैश सेल में बिकेगा । Redmi Note 7 Pro sale ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर mi.com पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ये स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरे और Snapdragon 675 चिपसेट के साथ आता है।
MI Note 7 Pro के फीचर्स?
- रेडमी नोट 7 प्रो में स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC दिया गया है। प्रोसेसर को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और बेहतर गेमिंग के लिए इसमें Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 7 Pro में 6जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 180,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल हुआ है।
- इसमें ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है और एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। शाओमी ने स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक दोनों जगह Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी है।
- इस की खासियत इसका 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ आता है और इसके साथ ही इसमें 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। स्मार्टफोन कई AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल और AI पोट्रेट 2.0 मोड के साथ आता है। स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।
- इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 के साथ प्रीलोडेड आता है।
Redmi Note 7 Pro Sale के दौरान कीमत?
Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 16,999 रुपये है। Redmi Note 7 Pro Sale के दौरान ऑफर की बात करे तो एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बॉयर्स को 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसका नेपच्यून ब्लैक, स्पेस ब्लैक और न्यूबेला रेड कलर ऑप्शन मौजूद है| बाकि Redmi Note 7 Pro Sale में फोन के कीमत पर कोई छूट नहीं है|
कल पहली बार सेल में Realme C2 : जाने फीचर और कीमत
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


