पिछले महीने Realme ने अप्रैल के आखिर में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Realme 3 Pro और एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C2 को लॉन्च किया था। उसके बाद Realme 3 Pro कई बार फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हो गया था। हालांकि कंपनी ने Realme C2 sale के लिए उपलब्ध नहीं कराया था।
क्या है Realme C2 के फीचर?
- Realme C2 sale के लिए कंपनी ने दो वेरिएंट को मार्केट में उतारे है| इसके 2GB RAM और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, जबकि 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
- डिस्प्ले की बात करे तो इस फोन में 6.1-inch की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रिजॉल्यूशन है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें रयल्मी C2 में 12nm Helio P22 octa-core SoC है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.0GHz है। Realme C2 को ट्रिपल सिम स्लॉट के साथ पेश किया गया है।
- फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला सेंसर 13-मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 80fps, 480p पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है। फोन Color OS 6 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है।
Oppo Realme C2 sale कब लगेगी?
कल 15 मई को पहली बार Realme C2 sale के लिए उपलब्ध होगा| आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और Realme के ऑनलाइन स्टोर Realme.com के जरिए दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।
कंपनी ने ऐलान किया है कि Realme C2 sale के लिए 24 मई और 31 मई को भी उपलब्ध होगा। स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी Realme C2 को खरीदने वाले ग्राहकों को 199 रुपये की शुरुआती कीमत में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी दे रही है।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


