Whatsapp status में क्या आ रहा ये, बदल देगा ये आपके चैट करने का अंदाज

Whatsapp status

इंस्टैंट मेस्सजिंग अप्लीकेशन वाट्सएप्प में ये क्या आ  रहा है | आये दिन वाहट्सएप्प अपने एप में बदलाव और अपडेट करता रहता है मगर ये कुछ अलग है जो की कंपनी अपने Whatsapp status वाले सेक्शन में देने जा रही है| व्हॉट्सअप कई नए फीचर्स को टेस्ट कर रहा है जिसमें डार्क मोड, इन एप ब्राउजिंग, रिवर्स इमेज सर्च, ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स जैसे कई बेहतरीन फीचर्स शामिल है|

व्हॉट्सएप अपने स्टेटस को लेकर भी एक बात का एलान किया जा चुका है कि कंपनी  इसमें कुछ नया देने  जा रही है हालांकि इनमें से ज्यादतर फीचर्स को फिलहाल डेवलप किया जा रहा है लेकिन कुछ को अभी से ही बीटा प्रोग्राम में देखा जा सकता है|

क्या फीचर टेस्ट  कर रही है कंपनी ?

Whatsapp status

 

डार्क मोड

कई समय से एंड्रॉयड और iOS के लिए इस फीचर पर काम किया जा रहा है|  लेकिन अब WABetaInfo रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स को डार्क मोड देने वाली है|  इस फीचर की मदद से यूजर्स एप के बैकग्राउंड को डार्क मोड में बदल पाएंगे|

 

ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स

इसकी मदद से कोई भी आपको ग्रुप में जोड़ नहीं पाएगा| उसे सबसे पहले परमिशन लेना होगा आपसे|

 

फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज इंफो

इससे ये पता चल पाएगा कि आपके पास आया हुआ मैसेज पहले कितने बार फॉरवर्ड किया जा चुका है|

 

फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और ब्लॉक चैट स्क्रीनशॉट

इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी दूसरे यूजर्स को अपने चैट का स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक कर देगा| वहीं फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन आपकी सिक्योरिटी को बढ़ाएगा|

इन- एप ब्राउजिंग

इससे यूजर किसी भी लिंक को सीधे व्हॉट्सएप में खोलकर ही पढ़ सकता है उसे किसी ब्राउजर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी|

 

रिवर्स इमेज सर्च

इससे फीचर की मदद से यूजर किसी भी इमेज को सीधे सर्च कर सकता है और उसकी पुष्टि कर सकता है. इस फीचर की मदद से सीधे इमेज को गूगल पर अपलोड कर ये देख पाएंगे कि भेजा या पाया गया इमेज सच है या फेक|

 

कॉन्टैक्ट को QR कोड की मदद से भेजना

बीटा वर्जन 2.19.151 में व्हॉट्सएप एक ऐसा फीचर देने वाला है जिससे आप QR कोड की मदद से कॉन्टैक्ट को शेयर कर सकते हैं|

 

Whatsapp status सेक्शन में ये है खास अपडेटेड?

फेसबुक की समावित्य कंपनी वाट्सएप्प अपने स्टेटस पोरशन में साल 2020 में इसमें विज्ञापन देने जा रही है| फेसबुक ने इस बात का एलान किया  था लेकिन अब इस बात की पुष्टी हो चुकी है कि कंपनी साल 2020 तक Whatsapp status में विज्ञापन ला देगी|  ऐसा प्राइमरी मॉनीटाइजेशन को देखकर किया जा रहा है|

साथ ही एक नया  फीचर और है Whatsapp status को फेसबुक स्टोरी पर डालना  इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने व्हॉट्सएप स्टेटस को अब सीधे फेसबुक स्टोरी पर भी शेयर कर पाएंगे|  इस नए फीचर को एंड्रॉयड 2.19.151 में पाया गया है|  इससे आपके पास एक ऑप्शन होगा जो एड टू फेसबुक स्टोरी होगा इसपर क्लिक करते ही सीधे आपकी स्टोरी फेसबुक पर चली जाएगी|

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
Whatsapp status में क्या आ रहा ये, बदलेगा चैट करने का अंदाज-Youth Express
Article Name
Whatsapp status में क्या आ रहा ये, बदलेगा चैट करने का अंदाज-Youth Express
Description
व्हॉट्सएप अपने स्टेटस को लेकर भी एक बात का एलान किया जा चुका है कि कंपनी Whatsapp status वाले सेक्शन में कुछ नया देने  जा रही है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER