WhatsApp में आईपीएल का नया जूनून, लाया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक

क्रिकेट स्टीकर्स

सबसे प्रचलित स्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने लोगों  के बिच आईपीएल 2019  के उत्साह और जूनून को देखते हुए अपने ऐप में क्रिकेट स्टीकर्स (Cricket Stickers) पैक देने की घोषणा की है। एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए WhatsApp ने अभी ऑफिशियल क्रिकेट स्टीकर्स पैक को  जारी किया है, और जल्द ही आईफोन (iPhone) यूज़र्स के लिए भी  इन स्टीकर्स को जारी किया जा सकता है। नए क्रिकेट स्टीकर्स पैक एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सऐप  पर दिए स्टीकर्स का उद्देश्य यह है कि यूज़र्स अपने रिएक्शन, कॉन्टैक्ट के साथ मूड  और एक्सपीरियंस को स्टीकर के जरिए ज़ाहिर कर पाएं। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्टीकर्स को जारी किया था।

इससे पहले भी वाट्सएप्प में काफी बदलाव किया गया है| और हाल ही में  स्टेटस में इमोजी सेक्शन पर अपडेट किया जायेगा| व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स को इमोज़ी सेक्शन में स्टीकर्स टैब में जाकर आधिकारिक क्रिकेट स्टीकर्स पैक को डाउनलोड करना होगा। नए पैक को एक बार डाउनलोड करने के बाद अन्य स्टीकर्स की तरह आप अपने WhatsApp कॉन्टैक्ट के साथ इन्हें भी शेयर कर पाएंगे।https://i.gadgets360cdn.com/large/whatsapp_cricket_stickers_ipl_2019_1556538939960_1556600782168.jpg

 

 

Airtel ने जारी किया 48 और 98 रूपए वाला डाटा प्लान

आपको हमने  बतया है कि व्हाट्सऐप ने क्रिकेट स्टीकर्स पैक को फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी किया है और इन्हें स्टीकर स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस पैक में क्रिकेट से जुड़े कई स्टीकर्स आपको मिल जाएंगे। गौर करने वाली बात यह है कि क्रिकेट स्टीकर्स पैक सर्वर साइड से रोल आउट हो रहा है, ऐसे में नए स्टीकर पैक को उपयोग  करने के लिए आपको व्हाट्सऐप एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 2.19.115 को डाउनलोड करना होगा।

WhatsApp आने वाले समय में क्रिकेट स्टीकर्स पैक को आईफोन यूज़र्स के लिए भी जारी कर सकती है।बता दे  कि स्टीकर्स को पिछले साल अक्टूबर में व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया था।

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
WhatsApp में आईपीएल का नया जूनून, लाया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक-Youth Expresss
Article Name
WhatsApp में आईपीएल का नया जूनून, लाया नया क्रिकेट स्टीकर्स पैक-Youth Expresss
Description
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने लोगों  के बिच आईपीएल 2019  के उत्साह और जूनून को देखते हुए अपने ऐप में क्रिकेट स्टीकर्स पैक देने की घोषणा की है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER