आनेवाले लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए व्हॉट्सएप ने नया फीचर लॉन्च किया गया है| 3 अप्रैल बुधवार को व्हॉट्सएप ने यह एलान किया कि, अब यूजर्स इस बात पर खुद फैसला कर पाएंगे कि वो किस ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं और किस में नहीं|
अपने एक बयान में व्हॉट्सएप ने बताया कि, ‘‘ व्हॉट्सएप ग्रुप परिजनों, दोस्तों, सहकर्मियों, सहपाठियों और दूसरे लोगों को एक साथ जोड़ने का माध्यम बना रहेगा| चूंकि लोग महत्वपूर्ण चैट के लिए ग्रुप से जुड़ते हैं, उन्होंने अपने अनुभव के बारे में अधिक कंट्रोल की मांग की| ’
क्या है यह फीचर कैसे करेगा यह काम?
व्हॉट्सएप कंपनी ने प्राइवेसी को लेकर एक नया फीचर ऐड किया है| कंपनी ने प्राइवेसी सेटिंग ऑप्शन में इसको शामिल किया है| इसके जरिए यूजर्स यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसी व्हॉट्सएप ग्रुप में कौन जोड़ सकता है| इसके लिए तीन विकल्प दिए गए हैं| पहले विकल्प के तहत यूजर्स को कोई भी किसी ग्रुप में नहीं जोड़ सकता है| दूसरे विकल्प के तहत यूजर्स को सिर्फ वही लोग ग्रुप में जोड़ सकते हैं जो पहले से उनकी कांटैक्ट सूची में जुड़े हुए हों| तीसरे विकल्प में हर किसी को ग्रुप में जोड़ने की सुविधा दी गई है| यहाँ बता दें कि इससे फीचर के आना से पहले किसी भी यूजर को कोई भी व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा सकता था|
दूसरा फीचर?
हालांकि व्हॉट्सएप ने इसके अलावा एक दूसरा फीचर भी लाया है| इस फीचर के तहत यदि कोई आपको किसी ग्रुप में जोड़ता है तो उस व्यक्ति के प्राइवेट चैट के जरिए ग्रुप का लिंक आपको मिलेगा| यदि आप तीन दिन के भीतर रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं तो आप ग्रुप में शामिल हो जाएंगे, और यदि आपने तीन दिन तक रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं किया तो वो अपने आप खत्म हो जाएगा|
कंपनी ने कहा कि इन फीचरों की शुरुआत बुधवार से की गई है| आने वाले सप्ताह में ये फीचर दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएंगा |
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

