इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल का खान पान इतना हल्का हो चुका है कि उससे व्यक्ति के शरीर को ज्यादा ताकत नहीं मिलती। वही दूसरी तरफ खुद को फिट रखने के चक्कर में लोगो ने दूध, दही, घी और मक्खन आदि सब चीजों का इस्तेमाल करना बिलकुल ही बंद कर दिया है। जिसके कारण शरीर में कैल्शियम की कमी होना लाजिमी है। बहरहाल ये 4 संकेत बताते है कि व्यक्ति के शरीर में जरूर कैल्शियम की कमी है। यानि अगर आपको ये संकेत अपने शरीर में नजर आएं तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर को कैल्शियम की काफी जरूरत है।
ये 4 संकेत बताते..
१. हड्डियों का कमजोर होना.. अब ये तो सब जानते है कि हड्डियों का सीधा संबंध कैल्शियम से होता है। ऐसे में अगर आपकी हड्डियां समय से पहले ही कमजोर होने लगे तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर को पोषक तत्वों की काफी जरूरत है। गौरतलब है कि मांसपेशियों में अकड़न होना या जोड़ो में दर्द रहना आदि सब कैल्शियम की कमी होने के संकेत है।
२.दांतो का कमजोर होना.. बता दे कि अगर मानव शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो इसका बुरा प्रभाव व्यक्ति के दांतो पर भी पड़ता है। शायद यही वजह है कि बच्चो को बचपन से ही दूध पीने की सलाह दी जाती है, क्यूकि दूध में काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है।
३.नाखूनों का कमजोर होना.. अब यूँ तो व्यक्ति अपने नाखूनों की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देता, लेकिन फिर भी ये हमारे शरीर का ही एक हिस्सा है। बता दे कि अगर आपके नाख़ून बार बार टूट रहे है या आपके नाखूनों में दर्द हो रहा हो तो यह कैल्शियम की कमी होने का ही संकेत है।
सिर दर्द से आराम पाने के लिए अपनाएं ये अचूक उपाय
४. बाल झड़ना.. वैसे तो आज कल हर व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है। मगर जिनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, उनके बाल काफी ज्यादा झड़ते है और साथ ही रूखे भी हो जाते है।
तो ये 4 संकेत बताते है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है या नहीं। इसलिए अगर आपको ये संकेत नजर आएं तो आज से ही दूध और पौष्टिक तत्वों का सेवन करना शुरू कर दीजिये।


