वैसे तो टीवी के प्रसिद्ध एक्टर या यूँ कहे कि चाइल्ड एक्टर शिवलेख का निधन हुए काफी दिन बीत चुके है। मगर शिवलेख की मौत के बाद उसके पिता पूरी तरह से सदमे में है। जी हां एक्टर शिवलेख की मौत से न केवल उनके पिता को बल्कि माँ को भी काफी गहरा धक्का लगा है। वही इस बारे में जब शिवलेख के पिता शिवेंद्र सिंह जी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। जिसे उन्होंने खो दिया। इसके बाद शिवेंद्र सिंह ने भरे हुए गले और भारी मन से बताया कि वह किसी निजी काम से बिलासपुर गए हुए थे। मगर जब वह वहां से वापिस आ रहे थे, तभी उनका सब कुछ खत्म हो गया।
एक्टर शिवलेख की मौत..
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा शिवलेख के पिता ने बताया कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था। जी हां शिवेंद्र सिंह जी का कहना है कि हादसे के बाद ड्राइवर को काफी चोट आई। यहाँ तक कि वह और उनकी पत्नी पूरी तरह से ब्लेंक आउट हो चुके थे। जिसके बाद उन सब को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही शिवेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि ट्रक ड्राइवर की गलती थी या नहीं। उन्हें ये भी नहीं मालूम कि क्या ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है या नहीं। उन्हें केवल इतना ही मालूम है कि उनका बेटा अब जा चुका है। इसके बाद उन्होंने कहा कि पता नहीं किस चीज ने उनके बेटे की जान ली, क्यूकि उनका बेटा फ्रंट सीट पर नहीं बैठा था। फिर भी उसकी मौत हो गई।
इसरो के चंद्रयान-2 का सफल हुआ प्रक्षेपण, भारत को होगा ये फायदा
बस इतना सब कहने के बाद शिवेंद्र सिंह जी रो पड़े। बता दे कि जब शिवलेख की माँ को अस्पताल ले जाया गया था, तब उनका इलाज पूरा होने तक उन्हें उनके बेटे की मौत के बारे में नहीं बताया गया था। वही अगर इस हादसे की बात करे तो यह हादसा अठारह जुलाई को हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बेटे की मौत होने के एक दिन बाद ही उसके माता पिता को यह जानकारी दी गई थी। फ़िलहाल शिवलेख का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। मगर इतना तो तय है कि एक्टर शिवलेख की मौत से न केवल उसके माता पिता को बड़ा सदमा लगा है, बल्कि उसके साथ काम करने वाले सभी कलाकार भी दुखी है।


