क्या है TATA SKY Flexi Annual plan

TATA SKY का Flexi Annual plan

टाटा स्काई यूजर्स को Flexi Annual plan के रिचार्ज के लिए यूजर के डीटीएच अकाउंट में 12 महीने की रिचार्ज के बराबर किमत होनी चाहिए। मतलब कि अगर आपका महीने का रिचार्ज 450रुपये का है तो long term validity वाले Flexi Annual plan के लिए आपके डीटीएच अकाउंट में 5400 रुपये होने चाहिए। एक बार जब यूज़र फ्लैक्सी प्लान के लिए एलिजिबल हो जाएगा तो Tata Sky के यूजर्स अपने कम से कम रिचार्ज की राशि को क्रेडिट पाएंगे।टेलीकॉम टॉक के रिपोर्ट के अनुसार यह Flexi Annual plan वाले यूजर्स बीच में चैनल को जोड़ या हटा भी सकते हैं। चैनल को मॉडिफाई करने के लिए मॉडिफाई पैक भी मौजूद है जोकि यूजर्स को सब्सक्राइब किए गए चैनल में से चैनल जोड़ने और हटाने का राइट देता है।

इस ऑप्शन का उपयोग करने के लिए यूजर को अपने टाटा स्काई अकाउंट से सब्सक्राइब आईडी के माध्यम से या फिर अपने मोबाइल नंबर को डालकर टाटा स्काई के ऑफिशल वेबसाइट से लॉगइन करना होगा जिसके बाद यह modified pack ऑप्शन आपके अकाउंट पर विजिबल हो जाएगा।

यह प्लान कुछ हद तक पहले आने वाले long term प्लान जैसे ही है , जिसमें 12 महीने और 6 महीने के रिचार्च पर एक महीने के रिचार्ज के पैसे यफूजर्स को नहीं देने पड़ता था।

टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने केबल ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन आने के बाद लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान को बंद करने को कह दिया था, लॉन्ग टर्म प्लान्स के अंदर यूजर्स को long duration तक का भुगतान एक साथ करने का ऑप्शन दिया जाता था जिसमें की उन्हें डिस्काउंट भी मिलता था। मगर अब दोबारा से ने डीटीएच प्रोवाइडर्स से कहा कि वे अपने यूजर्स को लिए लॉन्ग टर्म प्लान ला सकते हैं। ऐसे में ही टाटा स्काई ने अपने यूजर्स के लिए Flexi Annual plan को लाया है। इस डील तहत टाटा स्काई यूजर्स को शानदार और पॉकेट फ्रेंडली डील मिलेगी।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
जानिए क्या है TATA SKY का  Flexi Annual plan  - Youth Express
Article Name
जानिए क्या है TATA SKY का Flexi Annual plan - Youth Express
Description
टाटा स्काई यूजर्स को Flexi Annual plan के रिचार्ज के लिए यूजर के डीटीएच अकाउंट में 12 महीने की रिचार्ज के बराबर किमत होनी चाहिए।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER