बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 54वां, जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता आमिर खान उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने निभाए गए हर किरदार में जान डाल देते हैं। जिस फिल्म में अभिनेता आमिर खान होते है उसका ब्लॉकबस्टर होना लाज़मी हैं।
अभिनेता आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई मे हुआ था। उनके पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता थे। घर का फिल्मी मौहोल होने से उनकी भी रुचि फिल्मों के लिए बढ़ती गई और वह भी हीरो बनने का सपना देखने लगे। बचपन से ही उनका सपना पूरा करने के लिए उनके चाचा ने उन्हें अपनी फिल्म “यादों की बारात” वर्ष 1973 में बाल कलाकार के रूप लिया। इस फिल्म में उन्हें काफी प्रशंसा मिली जिसके बाद नन्हे आमिर को वर्ष 1974 की फिल्म “मदहोश” में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद अभिनेता आमिर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से 11 वर्षों तक खुद को दूर रखा और अपनी पढ़ाई पूरी करी। अभिनेता आमिर खान ने फिल्मों में वापसी करते हुए वर्ष 1984 में “होली” फिल्म में बतौर अभिनेता काम किया। लेकिन यह फिल्म उनके लिए कारगर साबित नहीं हुई। 4 साल के प्रयास के बाद अभिनेता आमिर खान की 1988 में अपने चाचा नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ रिलीज़ हुई। इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान को बॉलीवुड में अपनी पहचान मिली । फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें नवोदित अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। फिर धीरे धीरे उन्होंने कई शानदार फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया जैसे अंदाज अपना अपना , बाजी, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, गजनी, तारे जमीन पर, थ्री इडियटस, दंगल, धूम 3 आदि।
अभिनेता आमिर की सबसे खास बात यही है कि वह फिल्मों कि गुणवत्ता को अधिक महत्व देते हैं ना कि फिल्मों की संख्या को। अभिनेता आमिर अपने सिने कैरियर में सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। और तो और अभिनेता आमिर को पद्मश्री और पद्मभूषण से भी अलंकृत किया जा चुका है।
एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

