बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्डस यानी अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्यार की गहराइयों में मदहोश है, लेकिन आने वाले साल 2020 में दोनों की फिल्में 30 जुलाई, एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं। अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म “शमशेरा” और अभिनेत्री आलिया भट्ट के फिल्म “आरआरआर” बॉक्स ऑफिस में एक साथ भिड़ेंगी।
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के प्यार के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में फेमस हैं और यही नहीं दोनों के परिवार भी एक दूसरे को अपना चुके हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बांधने को उत्सुक हैं। आए दिन अभिनेता रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ दिखाई देती रहती हैं। साल 2020 में हो सकता है कि दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाए। साल 2020 दोनों के लिए ही अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि फिल्म शमशेरा और आरआरआर एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी।
कुमकुम भाग्य शो में ये निभांएगी अभी और प्रज्ञा की बेटियों की भूमिका
शायद उन दोनों की फिल्मों की वजह से दोनों के रिश्ते में भी दरार आ जाए क्योंकि एक साथ रिलीज होने से फिल्मों के कलेक्शन पर असर पड़ेगा और दोनों की पॉपुलैरिटी पर भी असर होने वाला है। हालांकि इससे पहले इन दोनों की जोड़ी निर्देशक आर्यन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ देखने को मिलेगी जो साल 2019 में 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
आपको बता दे की अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर को बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट के अलावा अभिनेता अजय देवगन और साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर अभिनेता रणबीर कपूर के फिल्म शमशेरा को निर्देशक करण मल्होत्रा निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म मेंअभिनेता रणबीर कपूर डकैत की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अभिनेता रणबीर कपूर के साथ साथ अभिनेता संजय दत्त भी शमशेरा में अपने अभिनय का परचम लहराते हुए नजर आएंगे। अब देखना यह है कि दोनों के फिल्म शमशेरा और आर आर आर बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है और इन सबसे दोनों के रिश्ते पर कितना असर पड़ता है।
सोनाक्षी सिन्हा का दिखा हॉट और सेक्सी अवतार

