मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 कि बीती रात स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों को उस स्क्रीनिंग में जाते हुए देखा गया। यह स्पेशल स्क्रीनिंग जुहू के पीवीआर में रखी गई थी जिसमें टाइगर श्रॉफ से लेकर वरुण धवन तक मौजूद थे। वरुण धवन के साथ सारा अली खान भी दिखाई दी और इन दोनों की केमिस्ट्री को देखते ही महफिल में रंग जम गया। अब यह दोनों कलाकार फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आने वाले हैं।
https://www.instagram.com/p/BxRManCFT_8/?utm_source=ig_web_copy_link
वरुण धवन और सारा अली खान दोनों एक साथ उनकी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आने वाले हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्क्रीन में पहुंचे वरुण धवन और सारा अली खान की फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हुई फोटोस में सारा ने ऑरेंज कलर की मिडी पहना हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। बाल खुले लाइट मेकअप और न्यूड कलर की लिपस्टिक उनके चेहरे को और भी निखर कर सामने ला रही है। वहीं दूसरी तरफ वरुण वाइट कलर की टीशर्ट और ब्लू कलर की डेनिम जींस में नजर आ रहे थे। वरुण भी सारा से कम नहीं लग रहे थे। इन दोनों की जोड़ी को अभी से ही दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाली फिल्म कुली नंबर वन ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
आपको बता दें कि, कुली नंबर 1 साल 1995 में आई वरुण धवन के पिता और बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन के निर्देशन में बनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में उस समय 90 के दशक की सुपरहिट ऑन स्क्रीन जोड़ी गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा था। आज भी कुली के गाने इतने फेमस है कि लोग गाने सुनते ही थिरकना नहीं भूलते। अब वरुण धवन और सारा अली खान को लेकर बन रही फिल्म कुली नंबर 1 हिंदी में की रिलीज डेट सामने आ गई है और यह उम्मीद लगाई जा रही है क्या 1 मई 2020 को सभी सिनेमाघरों पर रिलीज कर दी जाएगी।