गूगल अक्सर किसी खास दिन पर डूडल के जरिए उस दिन के बारे में जानकारी देता है और अगर किसी व्यक्ति विशेष पर डूडल बनाया गया है तो उनसे जुड़ी कई बातों को बताता है। वैसे ही आज मई को गूगल को गूगल ने अपने डूडल को English haematologist (रक्तविशेषज्ञ) Lucy Wills को समर्पित किया है।
इससे पहले गूगल डूडल लोक सभा इलेक्शन से जुडी जानकारी दे रहा था|और वोटिंग के तरीके को बता रहा था| आज गूगल ने अपने डूडल के जरिए Lucy Wills के 131वें बर्थ एनिवर्सरी को सेलिब्रेट कर रहा है। Lucy Wills एक मेडिकल रिसर्चर थी। इनका जन्म 10 मई 1888 को हुआ था। इन्हे गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व एनीमिया से बचाने के लिए जाना जाता है। गूगल ने Lucy Wills की याग में एक एनिमेटिड डूडल तैयार किया है, जिसमें Lucy Wills कुछ रिसर्च करते हुए दिखाई दे रही है।
कौन सा Mobile Processor है बेस्ट, किसमे है कमी
1911 में उन्हें कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में Botany और Geology में पहला सम्मान मिला था। उन्होंने अपनी रिसर्च के लिए भारत की यात्रा भी की थी। मुंबई में गर्भवती महिलाओं में प्रसवपूर्व एनीमिया से बचाने के लिए उन्होंने कई रिसर्च की थी।
उन्होंने अपनी रिसर्च में चूहों और बंदरों का भी सहारा लिया था। गर्भवती महिलाओं के लिए फोलिक एसिड की जरूरत को इन्होने साबित किया था। अब फोलिक एसिड को सभी गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है और सभी डाक्टर इसे महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण मानके हैं।
मेट गाला फेस्टिवल में लेडी गागा ने कर दिखाया यह काम, सब रह गए दंग
ये महिलाओं को प्रसवपूर्व एनीमिया से बचाने में मदद करता है। Lucy Wills की मृत्य 16 अप्रैल 1964 को हुई थी। उन्होंने अपना जीवनकाल ट्रैवलिंग और रिसर्चिंग में निकाल दिया। उन्होंने अपनी रिसर्च गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए उपयुक्त न्यूट्रिशन को खोचने में निकाल दी।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



