सोशल मीडिया का सबसे प्रचलित एप्प है वाट्सएप्प और साथ ही सुरक्षित भी है| वाट्सएप्प बाकि मुकाबले काफी ज्यादा सुरक्षित है, क्यों की इसमें end to end Encryption सेटिंग होती है| इन सेटिंग और फंक्शन से आपके मैसेज किसी थर्ड पर्सन के द्वारा नहीं पढ़ा जा सकता है| मगर आप सतर्क नहीं है अगर , तो आपका Whatsapp Hack हो सकता है| और कही यैसा तो नहीं है आपका वाट्सएप्प अकॉउंट हैक हो और आपको पता भी न हो?
कैसे पता करे की Whatsapp Hack है या नहीं?
वैसे तो एक नंबर पर केवल एक ही वॉट्सऐप अकाउंट चलाया जा सकता है लेकिन वॉट्सऐप वेब के ज़रिए कोई क्यूआर कोड को स्कैन करके आपके मैसेजेज़ को पढ़ सकता है| इसके अलावा कोई आपके नंबर पर आपका अकाउंट एक्टिवेट करके उन्हें रिकवर करके आपके मैसेजेज़ पढ़ सकता है| क्योंकि पिछला डेटा रिकवर करने के बाद आपके मैसेजेज़ उस डिवाइस पर दिखने लगेंगे| लेकिन इसे चेक करने का भी तरीका है|
अगर आपको है कि किसी ने आपके मैसेजेज़ पढ़े हैं तो वॉट्सऐप अकाउंट में जाकर टॉप राइट में क्लिक कीजिए| यहां से वॉट्सऐप वेब में जाकर ओपन सेशंस की लिस्ट देख सकते हैं| इसके अलावा अगर ‘This phone could not be verified’जैसा मैसेज दिखे तो कि इस नंबर को किसी और डिवाइस पर रजिस्टर किया गया है| और कोई और भी है जो आपके डाटा को देख और पढ़ रहा है|
Whatsapp Hack होने पे करे ये?
बता दे की इसके टू-स्टेप ऑथेन्टिकेशन ज़रूर ऑन कर लें| इससे जब भी कोई आपके Whatsapp Hack या Login करने की कोशिश करेगा तो आपको मिलने वाला सिक्योरिटी कोड उससे पूछा जाएगा, जिसके बिना वह आगे नहीं बढ़ पाएगा और अकाउंट और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा| इसके अलावा आप अपने फोन में ऐप लॉक को भी यूज़ कर सकते हैं|


