शुरू हुई भारत की पहली क्रूज सर्विस, बीच समुद्र में ही ले पाएंगे स्विमिंग पूल का मजा

शिप क्रूज़

भारत ने भी अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समुद्र में तैरता हुआ आईलैंड के समान विशाल शिप क्रूज़ कर्निका की शुरुआत कर दी है। जैलेश क्रूज टर्मिनल के अंतरराष्ट्रीय स्तर की कर्निका क्रूज शिप में 14 मंजिले हैं। वहीं इस शानदार क्रूज शिप में आपको सेवन स्टार होटल से भी ज्यादा अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस शानदार शिप क्रूज की कुल पैसेंजर क्षमता 2700 है। अब लोग समुद्र में तैरते हुए इस विशाल को क्रूज शिप की मदद से समुद्र के बीच सुंदर मनोहर दृश्यों का लुफ्त उठा पाएंगे।

गोवा पर्यटन के क्षेत्र के लिए काफी मशहूर है। गोवा के क्रूज टर्मिनल पर लगे जैलेश क्रूज टर्मिनल की भव्यता इतनी शानदार है कि उसे देखकर कोई भी उसकी तरफ आकर्षित हो जाएगा। कर्निका क्रूज शिप की पहली यात्रा बुधवार देर शाम में शुरू हुई और गुरुवार की सुबह समाप्त हुई। बुधवार की देर शाम यह क्रूज शिप मुंबई से निकला और गुरुवार की सुबह गोवा पहुंच गया। पर्यटन की दृष्टि से भारत में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कर्निका क्रूज शिप पर यात्रा करने वाले यात्रियों का अनुभव बहुत खास रहा। जब यात्रा कर के आए हुए लोगों से शिप के अंदर के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिप के अंदर जो सुविधाएं लोगों को दी जा रही हैं वह कमाल की हैं। इसके अलावा क्रूज शिप के अंदर बर्थडे मनाने का शानदार इंतजाम किया गया है। लोगों ने यह भी बताया कि शिप के अंदर लगभग हर वर्ग के लोगों के लिए अलग अलग तरह की विशेष सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

क्रूज के अंदर 24 घंटे खुले रहने वाली कॉफी शॉप मनोरंजन का एक अलग कमरा बच्चों के लिए वाटर पार्क ,खूबसूरत पेंटिंग ,खूबसूरत दीवारें ,नाचने गाने का इंतजाम जैसी अनेकों बेहतरीन सुविधाएं लोगों को प्रदान की गई हैं। शिप क्रूज़ के अंदर बने कमरों से  लोग बाहर समुद्र का बेहतरीन नजारा देख सकते हैं। वही बालकनी से समुद्र का नजारा तो और भी ज्यादा लाजवाब है। पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

Summary
शुरू हुई भारत की पहली क्रूज सर्विस, बीच समुद्र में ही ले पाएंगे स्विमिंग पूल का मजा
Article Name
शुरू हुई भारत की पहली क्रूज सर्विस, बीच समुद्र में ही ले पाएंगे स्विमिंग पूल का मजा
Description
बुधवार की देर शाम यह क्रूज शिप मुंबई से निकला और गुरुवार की सुबह गोवा पहुंच गया। पर्यटन की दृष्टि से भारत में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER