भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके और आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे अमित मिश्रा ने आईपीएल में एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया है जिससे वह चर्चाओं में हैं। दरअसल अमित मिश्रा ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2019 के 34 वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोहित शर्मा को आउट करते ही आईपीएल में 150 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। जबकि वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अमित मिश्रा से पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में 150 विकेट नहीं लिए हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अमित ने 3 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया। इसके साथ ही वह अपने डेढ़ सौ विकेट कामयाब पूरे करने में कामयाब रहे। अमित से पहले लसिथ मलिंगा आईपीएल में सबसे पहले 100 विकेट और सबसे पहले 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। लसिथ मलिंगा के खाते में अब तक कुल 161 विकेट हैं।
भारत के लेग स्पिनर अमित मिश्रा के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। अमित मिश्रा ने आईपीएल इतिहास में तीन बार हैट्रिक अपने नाम की है। जो कि सभी गेंदबाजों से ज्यादा है। अमित मिश्रा ने सबसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स जो कि अब दिल्ली कैपिटल्स है की तरफ से खेलते हुए पहली हैट्रिक डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली थी। बाद में डेक्कन चार्जर्स में शामिल होने के बाद भी उन्होंने हैट्रिक चटकाई। कुछ दिनों बाद वह सनराजइर्स हैदराबाद में शामिल हुए। उसके बाद उन्होंने पुणे के खिलाफ फिर से है हैट्रिक चटकाए। कुल मिलाकर अमित मिश्रा कितने 140 आईपीएल मैच खेले जिसमें से उन्होंने 150 विकेट लिए।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ओं की सूची इस प्रकार है-
- लसिथ मलिंगा 161 विकेट
- अमित मिश्रा 150 विकेट
- पीयूष चावला 146 विकेट
- ड्वेन ब्रावो 143 विकेट
- हरभजन सिंह 141 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार 125 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन 121 विकेट
- सुनील नारायण 117 विकेट
- उमेश यादव 113 विकेट
- आशीष नेहरा 106 विकेट

