पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में रखने को लेकर ईशान शर्मा ने जताई हैरानी

इशांत शर्मा

इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को बीसीसीआई की चयन समिति ने 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे 12वें क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान विराट कोहली को दी गई है। वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी जबकि अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत और अंबाती रायडू को टीम में ना शामिल किए जाने को लेकर काफी आलोचनाएं हुई थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के अलावा  इशांत शर्मा अक्षर पटेल और नवदीप सैनी को स्टैंडबाई के रूप में टीम में शामिल किया है। यदि विश्व कप के दौरान 15 सदस्यीय टीम में कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या किसी कारणवश मैच नहीं खेल पाता है तो स्टैंडबाई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा।

इशांत शर्मा ने खुद को एक स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में शामिल किए जाने को लेकर और टीम में खुद को ना शामिल किए जाने को लेकर हैरानी जताई है। बीसीसीआई ने इस मामले में सफाई देते हुए मीडिया से बात करते हुए बताया कि इशांत शर्मा 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा थे। वहीं उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2016 में खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में हुई थी। ऐसे में इशांत शर्मा को वहां की परिस्थितियों का बेहतर तरीके से अनुभव है। अनुभव बाजार से नहीं खरीदा जा सकता। एक गेंदबाज के तौर पर इशांत शर्मा काफी परिपक्व हो गए हैं। उन्हें यह पता है कि किस समय पर किस तरह की गेंदबाजी करनी है। ऐसे में इन पांच खिलाड़ियों को यह बता दिया गया है कि वह विश्व कप स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में तैयार रहें।

भारत के अलावा इंग्लैंड पाकिस्तान और श्रीलंका ने भी विश्व कप 2019 के लिए अपनी अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। सभी खिलाड़ी और देश विश्व कप के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड में खेला जाएगा भारत को 5 जून को अपना पहला मैच खेलना है।

Summary
पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में रखने को लेकर ईशान शर्मा ने जताई हैरानी
Article Name
पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में रखने को लेकर ईशान शर्मा ने जताई हैरानी
Description
विश्व कप के दौरान 15 सदस्यीय टीम में कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या किसी कारणवश मैच नहीं खेल पाता है तो स्टैंडबाई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER